news-details

राउज एवेन्यू कोर्ट में पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले की सुनवाई आज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन शोषण मामले की अहम सुनवाई होगी। इस दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दोपहर 2 बजे अपने अधिवक्ता के साथ कोर्ट में पेश होंगे।मामले में पहले ही पीड़ित पहलवानों, बृजभूषण शरण सिंह और दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। कई महिला पहलवानों ने अपने आरोप पत्र को ही कोर्ट में बयान के रूप में स्वीकार किया है और नया बयान दर्ज नहीं कराया है। जांच से जुड़े एसआईटी अधिकारियों के बयान भी कोर्ट में रिकॉर्ड किए जा चुके हैं।अदालत में अब दोनों पक्षों के बयान और सबूतों पर बहस शुरू होने की संभावना है। सुनवाई अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रही है और इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि वे कोर्ट की प्रक्रिया का सम्मान करते हैं और उम्मीद है कि जल्द ही मामले में फैसला आएगा। दोनों पक्षों ने अपने-अपने गवाहों के बयान भी दर्ज कराए हैं, जिसके बाद मामला अब अंतिम चरण की ओर बढ़ता दिख रहा है।