news-details

राधा-कृष्ण के जल विहार की मनमोहक झांकी ने मोहा मन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ | वाराणसी। त्रिदेव मंदिर में रविवार को राधा-कृष्ण की जल विहार झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। वृंदावन के फूल बंगले की तर्ज पर सजे मंदिर परिसर में 60 फीट चौड़ी झील के बीच फुहारों और रंग-बिरंगे झूलों के साथ राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने राणी सती, सालासर हनुमान और खाटू श्याम प्रभु के चितचोर श्रृंगार के दर्शन किए तथा त्रिदेवों को छप्पन भोग अर्पित किया गया।

कोलकाता से आए कारीगरों ने चमेली, जूही, कमल, गुलाब और विभिन्न विदेशी फूलों से फूल बंगला सजाया। फूलों के झूले में राणी सती, सालासर हनुमान, गणेश जी, खाटू श्याम, शिव परिवार, राम दरबार, लक्ष्मी और दुर्गा जी विराजमान रहीं। कामिनी, रजनीगंधा, ऑर्किड और गुलाब की पंखुड़ियों से बनी फूलों की गुफा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

मंदिर परिसर में हिम शिवलिंग और द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परिक्रमा मार्ग पर करीब 300 बर्फ की सिल्लियां बिछाई गईं, जिससे श्रद्धालुओं को शीतलता का अनुभव हुआ। मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ट्रस्ट अध्यक्ष भरत सराफ, मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल सहित बड़ी संख्या में सेवक और श्रद्धालु मौजूद रहे।