news-details

रोटरी क्लब वाराणसी एलीट की नई टीम ने संभाला दायित्व

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी एलीट का 24वां इंस्टॉलेशन एवं चार्टर समारोह रविवार को होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल, मलदहिया में संपन्न हुआ। समारोह में रोटेरियन ऋषि देव अग्रवाल ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब अध्यक्ष का दायित्व संभाला। उनके साथ नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी जिम्मेदारियां ग्रहण कीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन दिनेश गर्ग (DGE) और विशिष्ट अतिथि विश्व भूषण मिश्रा (IAS), CEO, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट रहे। अतिथियों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा के कार्यों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का आह्वान किया।

नई टीम में रोहित गुप्ता को सचिव और अविरल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डॉ. आशुतोष अग्रवाल, उत्तम अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और अभिषेक केशरी सहित अन्य सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

अध्यक्ष ऋषि देव अग्रवाल ने कहा कि आगामी कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ‘Create Lasting Impact’ की भावना के साथ जरूरतमंद वर्गों तक प्रभावी सेवा पहुंचाने का संकल्प जताया। समारोह में पिछली कार्यकारिणी के सेवा कार्यों की भी सराहना की गई।