news-details

राष्ट्रपति मुर्मू आज देंगी पद्म पुरस्कार, धर्मेंद्र और शिबू सोरेन को पद्म विभूषण

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 2026 के पहले चरण के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस चरण में 66 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्मश्री शामिल हैं। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण दिया जाएगा। पद्मश्री पाने वालों में अभिनेता आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार शामिल हैं। इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई थी, जिनमें 19 महिलाएं और 16 मरणोपरांत सम्मान शामिल हैं।