news-details

राष्ट्रीय डेंगू दिवस से पूर्व सिठमरा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील क्षेत्र स्थित सिठमरा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय डेंगू दिवस से एक दिन पूर्व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने ‘दस-दस लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करने’ की शपथ ली। प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि भारत में हर वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य डेंगू बुखार से बचाव, इसके लक्षण और मच्छरों के प्रजनन को रोकने के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाना है। आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार दीक्षित ने बच्चों से मच्छरों के चित्रों के साथ जागरूकता संबंधी अनुच्छेद लिखवाए और मानसून से पहले जलभराव रोकने व लार्वा नष्ट करने पर जोर दिया। शिक्षक माया देवी ने डेंगू के एडीज मच्छर से फैलने की जानकारी दी, जबकि अनुदेशक प्रियंका यादव ने घरों में पानी जमा न होने देने, कूलर-गमलों की सफाई और मच्छरदानी के उपयोग की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने डेंगू से बचाव का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।