news-details

'रिश्ते ही पूंजी है' का प्रीमियर शो 25 को आशीर्वाद हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे होगा आयोजन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी । जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल द्वारा शुरू की जा रही मोटिवेशनल सीरीज 'रिश्ते ही पूंजी है' के प्रथम एपिसोड 'जिंदगी हर कदम एक नई जंग है' का उद्घाटन प्रीमियर शो 25 जून को प्रातः 9 बजे आशीर्वाद हॉस्पिटल, महमूरगंज के पांचवें तल स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जेएसके फाउंडेशन के संस्थापक एवं मोटिवेशनल स्पीकर संजीव अग्रवाल मुख्य वक्ता होंगे, जबकि डॉ. दीपाली गुप्ता, हेड, जेएसके आईबीएफ, का सानिध्य प्राप्त होगा। आयोजकों के अनुसार 9 मिनट की यह सीरीज भागदौड़ भरे जीवन में रिश्तों की महत्ता और उन्हें सहेजने की कला पर केंद्रित है। कार्यक्रम में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के सदस्य, शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे ।।