
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। मोटिवेशनल स्पीकर संजीव अग्रवाल की चर्चित सीरीज ‘रिश्ते ही पूँजी है’ की पांचवीं कड़ी ‘समर्पण’ का प्रीमियर महमूरगंज स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल के पंचम तल सभागार में आयोजित हुआ। लगभग 15 मिनट के इस एपिसोड ने दर्शकों को भावविभोर किया। संजीव अग्रवाल ने कहा कि समर्पण रिश्तों का असली गहना है। कार्यक्रम में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। डॉ. दीपाली गुप्ता ने कहा कि समाज में ऐसी प्रेरणादायक सीरीज की आवश्यकता है। डॉ. आशीष गुप्ता ने इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम का स्वागत अरविंद जैन ने, धन्यवाद ज्ञापन बृजेश दास ने और संचालन पूजा गौरव गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा अग्रवाल और ऋषि जायसवाल का जन्मदिन भी मनाया गया। आयोजकों ने अतिथियों, सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।