news-details

रुपये न देने पर ग्रामीण को जिंदा जलाया, महिला को उम्रकैद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में ग्रामीण को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में त्वरित न्यायालय प्रथम ने आरोपी महिला ममता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।मामला 27 अक्टूबर 2023 का है। वीरपुर गांव निवासी राकेश कुमार सुबह ममता के घर गए थे। आरोप है कि ममता ने उनसे रुपये मांगे, लेकिन इनकार करने पर उसने अपने पति रमेश के साथ मिलकर राकेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे राकेश को पहले नवाबगंज सीएचसी, फिर लोहिया अस्पताल और बाद में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 1 नवंबर 2023 को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस जांच के बाद महिला ममता के खिलाफ हत्या का आरोप पत्र दाखिल किया गया। आरोपी पति रमेश के विरुद्ध भी बाद में चार्जशीट दाखिल की गई। वह पहले से जेल में बंद है।त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने सुनवाई के बाद ममता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 70 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने जुर्माने की राशि में से 50 हजार रुपये मृतक के परिजनों को देने का आदेश दिया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। फैसले के दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।