news-details

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी, दहशत में जी रहा हमले का शिकार हुआ परिवार

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। थाना हैदरगंज के पंचगंवा में हमले के शिकार हुए दलित परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। एफ आई आर दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।थाना हैदरगंज के ग्राम पंचगवां में शराब के नशे में दबंगों ने तीन जून 2026 की रात मेब एक दलित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया था। लाठी में मोटरसाइकिल की चेन-स्प्रोकेट बांधकर किए गए हमले में एक युवक की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के 13 दिन बाद भी पुलिस ने केस में गंभीर धाराएं नहीं बढ़ाईं, जिससे पीड़ित परिवार परेशान है।पीड़ित कृपाशंकर ने सोमवार को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 3 जून की रात करीब 9 बजे गांव के राम नरायन पुत्र राम बहादुर शराब पीकर उनके घर के पास पहुंचा और पूरे परिवार को गंदी गालियां देने लगा। मना करने पर राम नरायन, ओम प्रकाश, मोहित, सूरज व दान बहादुर लाठी-डंडे और चेन लगी लाठियां लेकर घर में घुस आए।इस हमले में कृपाशंकर, मुकेश, अनुराग, गीता और शीला को गंभीर चोटें आई थीं। अनुराग की आंख में लोहे की स्प्रोकेट लगने से बड़ा घाव हो गया। उसे मरणासन्न हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां अभी भी उसका इलाज चल रहा है।पीड़ित ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी ओम प्रकाश  गिरोहबंद अपराधी है और जिला बदर घोषित होने के बावजूद गांव में ही रहकर दहशत फैला रहा है। घटना की रिपोर्ट थाना हैदरगंज में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने अपराध की गंभीरता छिपाते हुए साधारण धाराओं में ही केस दर्ज किया।कृपाशंकर ने मांग की है कि चोटों की गंभीरता और एससी  वर्ग से होने के कारण मुकदमे में बीएनस की गंभीर धाराओं के  धारा बढ़ाकर सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मेडिकल रिपोर्ट भी प्रार्थना पत्र के साथ लगाई गई है।

 

घटना की जानकारी होने पर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक से वार्ता भी की गई।एफ आई आर दर्ज हुई है परंतु अभी भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।वह गांव में दहशत बनाए हुए है। हमारी मांग है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करें और मुकदमे में जरुरी धाराएं बढ़ाकर पीड़ित परिवार को न्याय प्रदान करेदिलीप कुमार विमल ,मुख्य मंडल प्रभारी, बसपा अयोध्या