news-details

रिपोर्ट के अनुरूप धरातल पर नहीं है काम, अधिकांश आर आर सी सेंटर बंद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी 
मंगलवार को डी एम संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट में जिला स्वच्छता समिति की बैठक की। बैठक में उन्होंने ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के मानकों को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। डी एम ने व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण और संचालन की स्थिति की समीक्षा की। ओडीएफ -प्लस के अन्तर्गत 981के सापेक्ष 975,गांव संतृप्त हुए हैं।डी एम ने डी पी आर ओ से अन्त्येष्टि स्थलों और जनसेवा केंद्रों के निर्माण और संचालन की स्थिति की भी समीक्षा की।उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निरीक्षण करने और आम जन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए।बैठक में सी डी ओ पूजा साहू,डी डी ओ वीर भानु सिंह,डी पी आर ओ मनोज कुमार त्यागी,सी एम ओ डा अंशुमान सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी और सभी ए डी ओ पंचायत मौजूद रहे। जिले में स्वच्छता और ग्रामीण विकास योजनाओं की रिपोर्ट के अनुसार धरातल पर काम नहीं है। अधिकांश आर आर सी सेंटर बंद पड़े हुए हैं। सामुदायिक शौचालयों का संचालन भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। कूड़ा संग्रह करने के लिए खरीदे गए अधिकांश वाहन ग्राम प्रधानों के घर पर खड़े हैं।इनको चलाने के लिए ग्राम पंचायतों के पास कोई स्टाफ नहीं है। 90फीसदी आर आर सी सेंटर शो पीस साबित हो रहे हैं।