news-details

रेणुका पंवार ने वृंदावन में संतों से लिया आशीर्वाद, जल्द करेंगी USA टूर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार रविवार को वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने धार्मिक स्थलों के दर्शन कर संतों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने देवी चित्रलेखा के गौ सेवा धाम में पहुंचकर गौ सेवा की और घायल व असहाय गौवंश को गुड़ खिलाया। इसके बाद उन्होंने कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और अनिरुद्ध आचार्य से मुलाकात की। देवकीनंदन ठाकुर ने उनके भजनों की सराहना की और उनके साथ गीत करने की इच्छा जताई। वहीं अनिरुद्ध आचार्य ने उनके आगामी अमेरिका दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं। रेणुका पंवार अगले महीने 30 दिन के लिए USA जाएंगी, जहां वह हरियाणवी गीतों के लाइव शो करेंगी। "52 गज का दामन" और "चटक मटक" जैसे सुपरहिट गीतों से पहचान बनाने वाली रेणुका अब हरियाणवी संस्कृति और भक्ति संगीत को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हैं।