news-details

रामस्वरुप यूनिवर्सिटी के सीएसआईएस विभाग के 8 विद्यार्थियों का अडानी एयरपोर्ट्स में चयन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

 रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन सिस्टम के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत से सफलता की नई मिसाल पेश की है। विभाग के आठ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित अडानी एयरपोर्ट्स में इन-लाइन होल्ड बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम सुपरवाइज़र के पद पर हुआ है।

चयनित विद्यार्थियों में मुस्कान राज, शौर्य मेहरा, हर्ष पाठक, नमन शरण यादव, वरुण तिवारी, अंचित सिंह, नैन्सी सिंह और खुशी यादव शामिल हैं।

यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, बल्कि विभाग द्वारा प्रदान की जा रही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण और उद्योगोन्मुखी दृष्टिकोण को भी दर्शाती है। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में इस प्रकार की सफलता हासिल करना आसान नहीं होता, लेकिन इन छात्रों ने अपने उत्कृष्ट कौशल और ज्ञान से यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।
आईओटी के डायरेक्टर प्रो. अपूर्व आनंद ने विद्यार्थियों के चयन पर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।विभागाध्यक्ष डॉ. बिनीत कुमार गुप्ता ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विभाग सदैव विद्यार्थियों के समग्र विकास—शैक्षणिक उत्कृष्टता, तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक ज्ञान—पर विशेष ध्यान देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी विद्यार्थी अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और विश्वविद्यालय के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करेंगे। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे इनकी सफलता से सीख लें और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।