
पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया
देवरिया /हेतिमपुर आदर्श नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 शहीद चंदशेखर आजाद नगर (मठिया )में ॐ शिव शक्ति संकट मोचन मंदिर परिसर में हो रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के छठे दिन राजा दशरथ द्वारा अयोध्या के राज सिंघासन पर राम का राजअभिषेक की तैयारी, कैकेई दासी मंथरा संवाद, महारानी कैकेई द्वारा कोप भवन में जाना, दशरथ कैकेई संवाद, कैकेई द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान के रूप में राम को 14 साल वनवास और भरत को राजगद्दी मांगना का भव्य सुंदर पाठ दृश्य का मंचन अयोध्या धाम से आए रामलीला कलाकारों द्वारा मनोरथ प्रस्तुति झांकी देखकर श्रोता अति भाव विभोर एवं जीवंत मंचन देखकर श्रोता बेहद भावपूर्ण आश्रुति हो गए।शतचंडी महायज्ञ के छठे दिन मुख्य अतिथि के रूप में नगर सभासद शिवकुमार जायसवाल, पूर्व प्रधान किशोरी जायसवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश निषाद, पत्रकार उमेश निषाद, छेदी गिरी, रमेश गिरी, भोला जायसवाल, आदित्य जायसवाल, सौरभ शाही, गोल्डेन पाण्डेय, राजन तिवारी, विजय प्रकाश उपाध्याय, ऋतिक निषाद, अभिषेक सिंह, वीरेन्द्र सिंह, गिरजा सिंह शामिल रहे जहां आयोजन समिति द्वारा माला पहनाकर एवं मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काट रामलीला मंच का शोभा बढ़ा। इस मौके पर पत्रकार उमेश निषाद ने कहा कि प्रभु श्री राम जी का सम्पूर्ण जीवन मर्यादा में रहकर समाज के लिए किसी साधना से कम नहीं है। हमें उनसे सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर छेदी गिरी, रमेश गिरी, विजय प्रकाश उपाध्याय , सभासद शिवकुमार जायसवाल इत्यादि ने भी प्रभु श्री राम और मां शतचंडी से सबके जीवन में खुशियां और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान दूधनाथ तिवारी, सभासद मैना सिंह, रामाश्रय सिंह, रिखई गौड़, विपिन तिवारी, संतोष गुप्ता, शैलेश सिंह, जय प्रकाश सिंह, विनोद सिंह दुर्गेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।