news-details

रामकोला धाम में भजन संध्या, उमड़े श्रद्धालु

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ रामकोला, कुशीनगर। रामकोला स्थित सनातन विश्व दर्शन मंदिर, रामकोला धाम में श्री श्री 1008 परमहंस परमानन्द जी महाराज के प्राकट्योत्सव पर भव्य भजन संध्या आयोजित की गई। देर रात तक चले कार्यक्रम में संतों के आशीर्वचन और भक्ति गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। भोजपुरी गायक, अभिनेता एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।संतों ने प्रवचन के माध्यम से सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए लोगों का दिल जीतना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष दिग्भ्रमित होकर सड़क पर उत्पात मचाकर सत्ता पाने का षड्यंत्र कर रहा है।आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक विनय प्रकाश गौड़, व्यवस्थापक एवं संरक्षक रंगनाथ बाबा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।