news-details

रामभद्राचार्य और आशुतोष ब्रह्मचारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप, सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य और आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज के बीच आरोप-प्रत्यारोप का विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को वीडियो जारी कर रामभद्राचार्य ने कहा कि उन्हें और उनके उत्तराधिकारी को लेकर साजिश की आशंका है और आशुतोष ब्रह्मचारी के बयानों से वे मानसिक रूप से आहत हैं।रामभद्राचार्य ने आरोप लगाया कि आशुतोष ब्रह्मचारी उनकी और उनके उत्तराधिकारी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से उन्हें डर महसूस हो रहा है और मामले की जांच प्रशासन से कराई जानी चाहिए।वहीं, आशुतोष ब्रह्मचारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि यदि जगद्गुरु रामभद्राचार्य को कोई नुकसान होता है तो उसके लिए उनके उत्तराधिकारी रामचंद्र दास जिम्मेदार होंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पास इस संबंध में सबूत मौजूद हैं।इसके साथ ही आशुतोष ब्रह्मचारी ने रामचंद्र दास पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “फ्रॉड” बताया और कुछ वित्तीय व आश्रम संबंधी अनियमितताओं के दावे भी किए।इस पूरे विवाद के बीच दोनों पक्षों के समर्थकों में भी तनाव बढ़ता दिख रहा है। मामले में अभी तक कोई आधिकारिक कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।