news-details

राम नवमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी ने राम जानकी मंदिर में किया जलाभिषेक, जनपदवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

राम नवमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी ने राम जानकी मंदिर में किया जलाभिषेक, जनपदवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना आज राम नवमी के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित राम जानकी मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के विग्रह का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।

जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं आदर्शों के पालन की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर हम सभी को आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे समाज में शांति एवं सौहार्द बना रहे।