news-details

राम मंदिर लूटने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए सरकार, निष्पक्ष जांच हो -प्रदीप सिंघल

You can share this post!

 

रामधन/दान प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच को कांग्रेस ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा


 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की बड़ी चोरी और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के भ्रष्टाचार का मामला अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। समाजवादी पार्टी ने मामले को सबसे पहले उठाया था ।आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतर चुकी है। बुधवार को कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस ने एस आई टी का गठन किए जाने के बाद भी एफ आई आर न दर्ज करने पर सवाल उठाया है और दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।  जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में अमेठी कांग्रेसजनों ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में रामधन/दान/चढ़ावा से जुड़े कथित घोटाले एवं चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी को सौंपा।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। देश की आस्था और धर्म से जुड़े इस विषय में सामने आई अनियमितताओं की खबरों ने जनमानस को आहत किया है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि धर्म और आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार द्वारा एसआईटी का गठन किए जाने के बावजूद एफआईआर दर्ज न होना गंभीर प्रश्न खड़े करता है। इसलिए तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।ज्ञापन सौंपने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार पदयात्रा एवं प्रदर्शन किया। सांसद किशोरी लाल शर्मा के निर्देश तथा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में निकले कांग्रेसजनों के विशाल जनसैलाब ने धर्म और आस्था से जुड़े इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को बुलंद करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई।ज्ञापन कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी,फतेह बहादुर, नगर पालिका परिषद जायस अध्यक्ष मनीषा चौहान,कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह,किरण देवी, ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव,अर्जुन पासी,राजू पंडित,गीता सिंह,रामलखन शुक्ला,राजीव सिंह,सूर्यभान तिवारी,ममता पांडेय,शुभम सिंह,सुमित तिवारी,मो. मतीन, देवमणि तिवारी,अरविन्द चतुर्वेदी,अजय सिंह,तुलसीराम पासी,पांचों विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

राम मंदिर को लूट रही है राम के नाम बनी सरकार -प्रदीप सिंघल 

अमेठी। ज्ञापन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डबल इंजन की सरकार श्री राम के नाम पर सत्ता में आई है और राम मन्दिर को लूट रही है। श्री राम के मंदिर से देश की करोड़ों जनता की आस्था जुड़ी हुई है।देश दुनिया के लोग अपनी गाढ़ी कमाई का धन आस्था के नाम पर श्री राम के चरणों में चढ़ाते हैं,उस चढ़ावे की बंदरबांट की जा रही है। सरकार को एफ आई आर दर्ज करानी चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

आम आदमी पार्टी की तहरीर पर नहीं दर्ज की गई रिपोर्ट 

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने श्री राम मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए श्री राम जन्म भूमि थाने में सबसे पहले तहरीर दी थी। तहरीर देने के बाद आप ने ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय के विरुद्ध भिक्षाटन कार्यक्रम चला चुकी है। अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।