news-details

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT रिपोर्ट में 17 लोगों पर कार्रवाई की तैयारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच रिपोर्ट के बाद अब कार्रवाई तेज होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार SIT ने मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत 17 लोगों को जांच के दायरे में आरोपी माना है। इनके खिलाफ FIR दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।SIT ने मंगलवार को अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी थी। 20 पन्नों की इस रिपोर्ट में करीब 150 सेवादारों और कर्मचारियों से पूछताछ का विवरण शामिल है। टीम ने पिछले पांच वर्षों के चढ़ावे का ऑडिट कराने और मंदिर व्यवस्था में सुधार के सुझाव भी दिए हैं।सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान दानपात्रों की चाबियां रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास मिली थीं। SIT ने ऐसे करीब 150 कर्मचारियों को चिन्हित किया है, जिनकी आर्थिक स्थिति में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बदलाव आया।जांच में चढ़ावे की गिनती, बैंक में जमा करने और रिकॉर्ड रखने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी सामने आने की बात कही गई है। सोने-चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं के रिकॉर्ड को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।बताया जा रहा है कि मामले में अब तक पांच आरोपियों की निशानदेही पर करीब 2 करोड़ रुपये की रिकवरी की जा चुकी है। शुरुआती अनुमान के अनुसार चोरी की रकम 200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है।विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने SIT का गठन किया था। टीम ने मंदिर परिसर में कई दिनों तक जांच कर दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। अब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।