news-details

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कांग्रेस के पूर्व एमएलसी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने एक वीडियो जारी कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में बड़े लोगों को बचाने और छोटे कर्मचारियों को फंसाने की कोशिश की जा रही है।दीपक सिंह ने कहा कि मामले में पहले एसआईटी का गठन किया गया और उसके बाद एफआईआर दर्ज की गई, जबकि सामान्य प्रक्रिया के अनुसार पहले एफआईआर दर्ज होती है और उसके बाद जांच के लिए एसआईटी गठित की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया का उलट होना पूरे मामले पर सवाल खड़े करता है।पूर्व एमएलसी ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चढ़ावे के रूप में आए हीरे, जवाहरात, सोने और चांदी से जुड़े बड़े लोगों को बचाने के लिए वहां कार्यरत छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है।दीपक सिंह ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता हुई है तो दोषियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होनी चाहिए।