
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राम किशोर साहू को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से जारी सूची में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।राम किशोर साहू के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक अभियानों को गति देने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और संगठन क्षमता से भाजपा को क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने और संगठन विस्तार को आगे बढ़ाने की दिशा में राम किशोर साहू महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।