news-details

राम भवन के नवीनीकरण का भूमि पूजन संपन्न

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अवध प्रांत के ऐतिहासिक राम भवन के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के संगठनात्मक और वैचारिक केंद्र रहे इस भवन का भूमि पूजन 14 मई को विधिवत रूप से संपन्न हुआ।भूमि पूजन कार्यक्रम में विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक कौशल तथा विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र सहित कई संत एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।राम भवन को श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की ऐतिहासिक धरोहर माना जाता है, जहां वर्षों तक संतों, धर्माचार्यों और संगठन के पदाधिकारियों की बैठकों के माध्यम से रणनीति और विचार-विमर्श होता रहा। यह भवन आंदोलन के कई महत्वपूर्ण निर्णयों और चरणों का साक्षी रहा है।विहिप पदाधिकारियों के अनुसार, वर्ष 1984 से इस आंदोलन को व्यापक स्वरूप मिला, जिसमें जनकपुर से निकली रथ यात्रा ने देशभर में जनजागरण का माहौल बनाया। इसके बाद राम भवन लखनऊ में आंदोलन का प्रमुख समन्वय केंद्र बन गया।यहां से न्यायिक लड़ाई से जुड़े दस्तावेज, रणनीति और संगठनात्मक योजनाओं का संचालन भी होता रहा। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं और पदाधिकारियों ने इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई।अब भवन के नवीनीकरण के जरिए उसके ऐतिहासिक महत्व और उससे जुड़े संघर्षों को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि यह केवल भवन का पुनर्निर्माण नहीं, बल्कि आस्था और इतिहास को संजोने की पहल है।