news-details

राम आसरे यादव ने जीता कांस्य

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले के जिला खेल कार्यालय में कार्यरत जीवन रक्षक राम आसरे यादव ने 22वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अमेठी का नाम रोशन किया। 11 से 13 सितंबर 2026 तक हरियाणा के बहादुरगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (आईएम) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया।उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने राम आसरे यादव को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना अमेठी के लिए गौरव की बात है। इस सफलता से जिला खेल कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि यादव की उपलब्धि जिले के युवा खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।