news-details

रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का क्षत-विक्षत शव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मोहनलालगंज के गौरा कॉलोनी रेलवे फाटक के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 11:30 बजे रेलवे विभाग से मेमो के जरिए सूचना मिली कि गौरा कॉलोनी रेलवे फाटक के आगे एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को रेलवे लाइन के किनारे करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर अज्ञात के रूप में पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया गया।मोहनलालगंज पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।