news-details

रालोद के बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष बने मुन्ना लाल दिनकर

You can share this post!

 Pardarshi Vikas News Banda

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जनपद बांदा निवासी एवं राष्ट्रीय स्वराज पैंथर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना लाल दिनकर को बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी तथा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डा. रामाशीष राय द्वारा की गई। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष मुन्ना लाल दिनकर ने कहा कि वे पूर्व में प्रदेश सचिव सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी की सेवा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे चौधरी अजीत सिंह की किसान-हितैषी सोच को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुन्ना लाल दिनकर ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का भरोसा दिलाया। श्री दिनकर ने कहा कि हम राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करने का कार्य करेंगे। नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।