news-details

राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने और शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बैठक में विद्युत देय, खनन, आबकारी, परिवहन, नगर निकाय, स्टाम्प ड्यूटी, बाट-माप और जीएसटी विभाग की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने कम प्रगति वाले विभागों को वसूली बढ़ाने और लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। स्टाम्प विभाग को आरसी की वसूली तेज करने तथा जीएसटी अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा रिट याचिकाओं, स्वामित्व योजना, खतौनी संबंधी मामलों, एंटी भू-माफिया अभियान और लंबित वादों की भी समीक्षा की गई।उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को तालाब, चारागाह, चकरोड और अन्य सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम ज्योति सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।