
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया
राजस्व अधिवक्ताओं की हड़ताल शनिवार को 15वें दिन भी जारी रही। इसके चलते तहसील परिसर में न्यायिक, प्रशासनिक और बैनामा संबंधी सभी कार्य पूरी तरह ठप हैं। अधिवक्ता क्रमिक अनशन पर भी बैठे हुए हैं। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील पांडेय ने कहा कि 15 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है, जिससे अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने चेतावनी दी कि यदि अनशन के दौरान किसी भी अधिवक्ता की तबीयत बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन भी किया जाएगा।अधिवक्ताओं ने साफ किया है कि जब तक उपजिलाधिकारी सदर का स्थानांतरण नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।