news-details

राजस्व अधिवक्ताओं का आंदोलन 25वें दिन भी जारी, महापंचायत का ऐलान

You can share this post!

 

 PARDARSHI VIKASH NEWS राजस्व न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रशासनिक तानाशाही के खिलाफ राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन का आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को 25वें दिन भी जारी रही।आंदोलन के समर्थन में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन औरैया, तहसील बार एसोसिएशन अजीतमल और तहसील बार एसोसिएशन बिधूना सहित जनपद के सभी अधिवक्ता संघों ने कार्य बहिष्कार करते हुए पूर्ण समर्थन दिया। अधिवक्ताओं के सामूहिक विरोध के चलते कलेक्ट्रेट, जिला न्यायालय और तहसीलों में न्यायिक, प्रशासनिक एवं बैनामा संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे।इसी क्रम में जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री अजय कुमार पाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और अपनी मांगों से अवगत कराया।राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए शनिवार को विशाल महापंचायत बुलाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस महापंचायत में सभी बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी शामिल होंगे और आंदोलन को और व्यापक बनाने की रणनीति तय की जाएगी।अधिवक्ता संघों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह आंदोलन केवल अधिवक्ताओं का नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की पारदर्शिता और आम जनता के हितों की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।