news-details

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, बोले- ‘प्रदेश में बेटियां असुरक्षित’

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर में महोबा की दलित छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।ज़िला उपाध्यक्ष मुहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा कि नीट की कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं और दलित बेटियों की सुरक्षा केवल सरकारी दावों तक सीमित रह गई है, जबकि अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही पीड़िता के परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।ज्ञापन सौंपने के दौरान अब्दुल हमीद, तैयब अंसारी, रमज़ान अली अंसारी, केशव गुप्ता, अनुज मिश्रा, परवेज़, सोनू, आर्यान उपाध्याय एवं स्वामी नाथ यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।