news-details

राज्यपाल अपर्णा यादव से की मुलाकात

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ स्थित अपर्णा यादव के आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का हौसला दिया।राज्यपाल ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत प्रतीक यादव को पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी।मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने अपर्णा यादव और परिवार की बेटियों से भी बातचीत की और कहा कि यह क्षति अपूरणीय है, ऐसे समय में पूरे समाज को परिवार के साथ खड़ा रहना चाहिए।