news-details

राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंची 10 शिकायतें, जल्द निस्तारण के निर्देश

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने जनसुनवाई की। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।जनसुनवाई में सबसे ज्यादा शिकायतें राष्ट्रीय आय परिवार योजना से जुड़ी सामने आईं। एक महिला ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उसे लाभ नहीं मिला। वहीं दूसरी महिला ने 2024 में आवेदन करने के बाद भी योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की।इस पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने बताया कि बजट के अभाव के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब बजट उपलब्ध हो गया है। जल्द ही पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।उन्होंने जनसुनवाई में मिली सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।इसके बाद सुनीता सैनी ने विकास खंड कमालगंज के महरूपुर बीजल में जागरूकता चौपाल लगाई और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला जेल का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में छात्राओं के ड्रॉप आउट होने के मामले पर उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी लेने की बात कही। कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।