news-details

राजेश अग्रहरि ने की दुर्घटना पीड़ित परिवारों से मुलाकात, आर्थिक सहायता दी

You can share this post!

 

 

 

 

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के पीपरपुर के रामापुर मजरे में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि  शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए तीनों मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये, कुल 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही पात्रता के अनुसार आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान ईशू कुमार पुत्र दल बहादुर, रोहित पुत्र हरिश्चन्द्र और विशाल राम पुत्र झल्लर के रूप में हुई है। तीनों रामापुर गांव के निवासी थे।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता और  राजेश मसाला ने कहा कि तीन मासूम बच्चों का असमय दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और  दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय कुमार कोरी के साथ कई पदाधिकारी मौजूद रहे।