news-details

रेहड़ी पटरी दुकानदारों के समर्थन में उतरे युवा कांग्रेस के नेता

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Prayagraj

 नगर निगम के अंतर्गत एजी ऑफिस रोड पर रेहड़ी पटरी वालो को नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया और जेसीबी बुलडोजर भेजकर दुकानें उजाड़ी गई हैं। आम दुकानदार फुटपाथ से अपना और अपने परिवार का गुज़ारा कर रहा है सरकार और उसके अधिकारी अब शहर को सुंदर और अच्छा बनाने के नाम पर इस पर लात मार रहा है।

 रेहड़ी पटरी के लोग धरने पर सरकार और नगर निगम के ख़िलाफ़ बैठ गए और कह रहे या तो हमे स्थापित करो या हमारा हक़ दो हम कहा जाए ये बताओ।

धरना प्रदर्शन को आज युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा ने संबोधित किया और समर्थन देते हुए कहा कि सैकड़ों की संख्या मे रेहड़ी पटरी वाले कहां जायेंगे जब ये चुने गए नुमाइंदे बैठ कर तमाशा देख रहे है। विकास के नाम पर विनाश की राजनीति की जा रही है। अब स्ट्रीट वेंडर भी अड़ानी के हाथ सौंपने का काम ये लोग कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में केवल गांधीवादी तरीके से अहिंसात्मक आंदोलन ही विकल्प है और युवा कांग्रेस इन साथियों के साथ खड़ी है।

युवा कांग्रेस के नेता जितेश कुमार मिश्रा, अभिषेक प्रकाश, राजीव यादव, अजीत पासी, नमन, अमन, मनोज आदि मौजूद रहे और समर्थन दिया।