news-details

राहुल गांधी मानहानि केस की सुनवाई टली

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर।
राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में सोमवार को होने वाली सुनवाई टल गई। अब मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। मामला कर्नाटक चुनाव के दौरान अमित शाह पर दिए गए कथित बयान से जुड़ा है। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था।कोर्ट में बयान की सीडी और राहुल गांधी की आवाज के एफएसएल मिलान को लेकर दायर रिवीजन याचिका पर बहस होनी थी। इसी कारण सुनवाई आगे बढ़ गई। राहुल गांधी इस मामले में जमानत पर हैं और अपना बयान दर्ज करा चुके हैं।