news-details

रिंग रोड निर्माण में अंडरपास न बनने से किसानों में नाराजगी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र में निर्माणाधीन रिंग रोड को लेकर किसानों और ग्रामीणों का विरोध बढ़ता जा रहा है। पिंडोखा, लालता खेड़ा समेत आसपास के गांवों के किसानों ने पुरानी सड़क बंद कर बिना अंडरपास बनाए रिंग रोड निर्माण का विरोध किया है।किसानों का कहना है कि अंडरपास नहीं बनने से गांवों का संपर्क बाधित हो जाएगा और खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी होगी। लोगों को आवागमन के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने किसान आंदोलन के प्रदेश संयोजक अजय अनमोल को ज्ञापन सौंपा और मौके पर ले जाकर निर्माणाधीन रिंग रोड का निरीक्षण कराया।निरीक्षण के बाद अजय अनमोल ने कहा कि बिना अंडरपास बनाए रिंग रोड निर्माण जनहित के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग प्रशासन और सरकार तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी उन्नाव, लखनऊ मंडल के आयुक्त और नितिन गडकरी से मुलाकात कर समाधान की कोशिश की जाएगी।अजय अनमोल ने चेतावनी दी कि यदि बिना अंडरपास के निर्माण कार्य जारी रहा तो किसानों और ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने भी कहा कि मांग पूरी होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।इस दौरान प्रदीप निषाद, पिंकू परिहार, मनोज रावत, कल्याण सिंह राजपूत और अखलेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।