रिफ्रेशर परेड से गैरहाजिर तीन पीआरडी जवानों को नोटिस
पारदर्शी विकास न्यूज़ खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया में पीआरडी जवानों की मासिक रिफ्रेशर परेड आयोजित की गई। बीओ पीआरडी ऋषिकेष यादव ने जवानों का कुशलक्षेम जानकर वर्दी, अनुशासन, ड्रिल और सैल्यूट सहित जरूरी जानकारी दी। परेड का संचालन जवान नागेश्वर प्रसाद ने किया। अनुपस्थित रहने पर गोपाल प्रसाद, रामनरेश प्रसाद और आनंद जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, ड्यूटी पर तैनात होने के कारण बांका यादव, नसरुद्दीन, अशोक प्रसाद और सुरेश प्रसाद परेड में शामिल नहीं हो सके। परेड का उद्देश्य जवानों को चुस्त-दुरुस्त रखने के साथ अनुशासन और कर्तव्य के प्रति सजग बनाए रखना रहा।