
PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह इकदिल थाना क्षेत्र के नगला दलप हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस ने मक्के से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया गया कि किशनपुरा निवासी दो किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में मक्के की फसल लेकर इटावा मंडी जा रहे थे। नगला दलप के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और मक्का सड़क पर बिखर गया।सूचना पर पहुंची इकदिल थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल किसानों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। रोडवेज बस चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे में किसानों की फसल और ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा है।