news-details

PM मोदी मेरे महान दोस्त, भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “महान दोस्त” बताते हुए कहा कि वह मोदी के बहुत बड़े फैन हैं। अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में ट्रम्प ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जरिए लोगों को संबोधित किया। ट्रम्प ने कहा कि भारत और अमेरिका पहले कभी इतने करीब नहीं रहे और भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर भारत सीधे अमेरिका से संपर्क कर सकता है। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील, टैरिफ, रक्षा, AI, सेमीकंडक्टर और इंडो-पैसिफिक सहयोग को लेकर बातचीत जारी है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी संकेत दिए हैं कि भारत-अमेरिका के बीच जल्द व्यापार समझौता हो सकता है। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी नई दिशा में आगे बढ़ रही है।