
PARDARSHI VIKASH NEWS पटना में ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक और चर्चित शिक्षक खान सर को लेकर विवाद गहरा गया है। उन पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद उनके सिविल कोर्ट में सरेंडर करने की अटकलें हैं।शुक्रवार रात से ही पटना पुलिस की कई टीमें उनके कोचिंग सेंटर के आसपास तैनात रहीं। इसी दौरान बड़ी संख्या में छात्र भी वहां जमा हो गए और पूरी रात परिसर के बाहर डटे रहे। पुलिस लगातार अनाउंसमेंट कर भीड़ को हटने की अपील करती रही, लेकिन छात्र विरोध में वहीं मौजूद रहे।मामला 2 जून की रात कोचिंग सेंटर पर हुए कथित हमले से जुड़ा है, जिसमें बॉडीगार्ड्स द्वारा फायरिंग का वीडियो सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में दो बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और खान सर से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है।पुलिस का आरोप है कि सुरक्षा गार्ड्स के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है, जबकि खान सर का कहना है कि फायरिंग सेल्फ डिफेंस में हुई थी और पुलिस को सूचना मिलने में देर हुई।इधर, कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों में समर्थन और तनाव दोनों देखा जा रहा है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और छात्रों से किसी भी तरह के बहकावे में न आने की अपील की है।