
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना पटहेरवा क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुरुष एवं तीन महिला सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1955 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, थाना पटहेरवा में मु0अ0सं0 182/2026, धारा 3/4/7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, 1955 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार पुरुष आरोपियों में राज जायसवाल निवासी तमकुही रोड पुरानी बाजार थाना सेवरही, अशरफ अली निवासी सेन्दुरिया बुजुर्ग थाना पटहेरवा तथा सोहन यादव निवासी लवनिया कोयरपट्टी थाना पटहेरवा शामिल हैं। इसके अलावा तीन महिला अभियुक्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 3,670 रुपये नकद, आपत्तिजनक वस्तुएं एवं अन्य सामान बरामद किया है।यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव एवं नायब तहसीलदार तमकुहीराज राजेश कुमार भारती के नेतृत्व में की गई। अभियान में थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र राय सहित थाना पुलिस और महिला पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम शामिल रही।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।