news-details

पत्रकार सम्मान समारोह में दिखा उत्साह, हास्य कविताओं ने मोहा मन

You can share this post!

 

हीरालाल हरिकृष्ण ज्वेलर्स की वर्षगांठ पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित, ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। नगर के देवरिया मार्ग स्थित श्री हीरालाल हरिकृष्ण ज्वेलर्स की वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कुशीनगर इकाई से जुड़े पत्रकारों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष हृदयानंद शर्मा, डीके पांडेय, दिनेश तिवारी ‘भोजपुरिया’, बृज बिहारी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, जिला सचिव ज्ञानेश्वर बरनवाल, संदीप कुमार सिंह, सरफराज मीर, संजय कुमार सिंह, मेराज अली तथा विक्रम कुमार भारती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान दिनेश तिवारी ‘भोजपुरिया’ एवं डीके पांडेय ने हास्य रचनाएं प्रस्तुत कर माहौल को आनंदमय बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम देर तक उत्साहपूर्ण वातावरण में चलता रहा।इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए विशेष छूट एवं सुनिश्चित उपहार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी ग्राहकों और पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के विश्वास और सहयोग से ही प्रतिष्ठान लगातार प्रगति कर रहा है।