news-details

पत्रकार को शोक श्रद्धांजलि अर्पित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कमासिन बांदा 
ब्लॉक प्रांगण कमासिन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद बांदा की बबेरू तहसील इकाई के पत्रकार साथियों सहित मानवाधिकार फोरम के पदाधिकारियों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्य बबेरू के पत्रकार स्वर्गीय बाबूलाल गुप्ता की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मौत पर दो मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई । उपस्थिति पत्रकारों ने बबेरू के स्वर्गीय पत्रकार बाबूलाल गुप्ता के द्वारा समाज सेवा और जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य निर्भीकता से करने वाला पत्रकार बताया ।इस मौके पर मानवाधिकार फोरम के विधिक सलाहकार रमाशंकर सोनी सहित नंदकिशोर वर्मा पत्रकार शत्रुघ्न सिंह पत्रकार प्रभंजन गुप्ता पत्रकार शांतनु शुक्ला पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह पत्रकार शिवपूजन सिंह पत्रकार राधेश्याम गुप्ता महंत जी और पत्रकार रामकिशोर यादव सहित समाजसेवी राजन शुक्ला राजू चौरसिया हरिशंकर गुप्ता मौजूद रहे।