news-details

पत्नी के मायके जाते ही युवक ने उठाया खौफनाक कदम, छत पर फंदे से लटका मिला शव

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक युवक का शव घर की छत पर पंखे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान चन्दापुर कोट निवासी नफीस अली (पुत्र यूनूस) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक नफीस की शादी करीब दो महीने पहले 29 अप्रैल को कटरा शिवदयालगंज निवासी अंजुम के साथ हुई थी।परिजनों ने बताया कि मंगलवार को नफीस की पत्नी किसी कारणवश अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान और उदास दिखाई दे रहा था। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि पत्नी के मायके जाने से दुखी होकर उसने यह कदम उठाया होगा।घटना की जानकारी मिलते ही वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।