news-details

पत्नी का इलाज कराने जा रहे दंपति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

You can share this post!

 

 

 

 पारदर्शी विकास ब्यूरो

खड्डा (कुशीनगर)। पत्नी का इलाज कराने जा रहे एक व्यक्ति की बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्हां पहुंचाया, जहां उनका

 

 उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, थाना खड्डा क्षेत्र के ग्राम रूद्रापुर निवासी रघु प्रजापति (40) बुधवार को अपनी पत्नी पुष्पा प्रजापति (38) और गांव की आशा कार्यकर्ता माया देवी के साथ बाइक से बेलवानिया स्थित ईसाई अस्पताल इलाज कराने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बेलवानिया मिशन चौराहे से पहले पहुंची, पीछे से तेज गति से आए अज्ञात बाइक चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्हां पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, पुष्पा प्रजापति के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य दोनों को भी चोटें लगी हैं और उनका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र यादव अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से सभी घायलों का समुचित उपचार करने का आग्रह किया। वहीं, हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात बाइक चालक मौके से फरार हो गया।