news-details

पश्चिम एशिया में बढ़ता अमेरिका-ईरान तनाव: हालात बेहद गंभीर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर हुए हमले ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है, जिसमें 2 भारतीय नाविकों की मौत हो गई, जबकि एक अभी लापता बताया जा रहा है। जहाज पर सवार 24 भारतीयों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन बचाव अभियान अभी भी जारी है। इस घटना को लेकर भारत सरकार की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जबकि विदेश मंत्रालय ने पहले 3 भारतीयों के लापता होने की जानकारी दी थी।इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिका ने ईरान पर 49 टॉमहॉक मिसाइलें और लड़ाकू विमानों से हमले किए हैं, जबकि ईरान ने जवाब में कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। तनाव के बीच जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल हमले और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को गिराने के ईरानी दावे ने हालात को और जटिल बना दिया है, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।रूस और कतर ने दोनों देशों से संयम और बातचीत की अपील की है, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया किसी बड़े क्षेत्रीय संकट की ओर बढ़ सकता है। बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में सुरक्षा अलर्ट जारी हैं और कई जगहों पर एयर रेड सायरन बजाए गए हैं। स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है और किसी भी समय संघर्ष और बढ़ सकता है।