news-details

परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह निलंबित

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  सुल्तानपुर।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुलतानपुर के जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (DRDA) के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ वृहद जांच के भी आदेश दिए गए हैं।बीते दिनों अपने विभागीय लिपिकों के माध्यम से अशोक कुमार सिंह ने अपने उच्चाधिकारियों के खिलाफ फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अनुशासनहीनता किया था।डीएम इंद्रजीत सिंह एक जांच कमेटी टीम गठित कर मामले की जाँच करवाकर शासन को भेजी थी।