
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित कृषि भवन, ताला में 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि पराली प्रबंधन से जुड़ी शिकायत और सूचना के लिए 7839882410 और 9415969047 नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि धान की पराली न जलाएं, बल्कि खेतों में सड़ाकर प्राकृतिक खाद के रूप में उपयोग करें। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।