news-details

पहले से कम हुई दुर्घटनाएं,28सडकों पर सुरक्षा कार्यों के लिए 7.6करोड रु के बजट की मांग

You can share this post!

 अमेठी।सड़क सुरक्षा समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या में लगभग 18फीसदी कमी आई है। जुलाई 2025के सापेक्ष जुलाई 2026मे सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 43फीसदी कमी आई है। सितंबर महीने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 24सितम्बर को‌‌ प्रस्तावित है।जे एफ डी के अन्तर्गत 28मार्गों पर सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए 7.6190करोड रु का इस्टीमेट शासन को भेजा जा चुका है। पिछले दो महीने के अन्तर्गत सगरा तिराहा,वारामासी चौराहा,लोदी बाबा पुल, काजी पट्टी, बाबू गंज बाजार, मोहनगंज और शंकर गंज में स्पीड लिमिट बोर्ड, दुर्घटना बाहुल्य बोर्ड, सांकेतिक बोर्ड,रिपीडेड बार , जेब्रा क्रॉसिंग आदि कार्य कराए जा चुके हैं। कुछ काम अवशेष रह गए हैं। कमरौली रेलवे क्रासिंग पर चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है। गौरीगंज में बस स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन मिल चुकी है, आगे का काम प्रक्रियाधीन है।

 

पिछली बैठक में डीएम महोदय की उपस्थिति में जो कार्ययोजना तैयार की गई थी, उसमें से लगभग 75फीसदी काम पूरे हो चुके हैं, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, दुर्घटना से देर भली के सूत्र वाक्य को अपनाने से ही जीवन सुरक्षित रहेगा। सड़क सुरक्षा समिति,लोक निर्माण विभाग यातायात विभाग और ए आर टी ओ सब मिलकर अपने अपने हिस्से का काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं।

रमेश चंद्र ,अधिशासी अभियंता ,सचिव ,सड़क सुरक्षा समिति, अमेठी