
PARDARSHI VIKASH NEWS नगर पंचायत लखना के खेडा मुहाल में विद्युत पोल लगाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल कर दी गई है। चकरनगर रोड स्थित क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा पोल स्थापित करते समय 'नमामि गंगे हर घर नल, हर घर जल' योजना के तहत बिछी पाइपलाइन फट गई थी, जिससे सड़क पर पानी बहने लगा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।मामले की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम के ठेकेदार और नगर पंचायत कर्मियों के साथ समन्वय कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराई।मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताते हुए समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत प्रशासन का आभार व्यक्त किया।