
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के ग्राम कुबहरा में शनिवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सनेही पुत्र स्वर्गीय सुखराम के रूप में हुई है। बताया गया कि सनेही ने अपने घर के पास नीम के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।सनेही की मां सरोजनी नेत्रहीन हैं। परिवार में उसकी तीन बहनें सन्नो, उषा और निशा हैं, जिनमें से निशा की शादी हो चुकी है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसके बाद घर की जिम्मेदारी सनेही और उसकी मां पर थी।घटना की जानकारी मिलते ही नगराम थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी ने लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।