news-details

पृथ्वी दिवस पर स्टेप बाय स्टेप मॉडर्न स्कूल में पौधरोपण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

देसही देवरिया। पृथ्वी दिवस के अवसर पर क्षेत्र के बरवा मीरछापर चौराहा स्थित स्टेप बाय स्टेप मॉडर्न स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से छात्रों और स्थानीय लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) गोपाल मिश्रा ने विद्यालय परिसर में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बदलते पर्यावरणीय हालात के कारण तापमान हर वर्ष नए रिकॉर्ड बना रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे वन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति सजग रहें तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर पृथ्वी को सुरक्षित बनाने में योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सोनू शर्मा सहित आशीष गुप्ता, संदीप यादव, निकेश शर्मा, शिवम गुप्ता और मनीष प्रजापति समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया।